सलमान खान की फ़िल्म का उनके फ़ैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है । किसी का भाई किसी की जान, टाइगर 3 के बाद सलमान अपनी मच अवेटेड फ़िल्म नो एंट्री के सीक्वल, नो एंट्री 2 को जनवरी 2023 में शुरू करने के इच्छुक थे । लेकिन तमाम कोशिशों के बाद फ़ाइनली सलमान खान ने नो एंट्री 2 को फ़िलहाल के लिए कुछ दिनों के लिए होल्ड पर रखने का फ़ैसला किया है ।

सलमान खान की नो एंट्री 2
नो एंट्री 2 के होल्ड पर जाने के बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “सलमान नो एंट्री 2 को दिल से बनाना चाहते थे । इसलिए वह अनीस बज़्मी के साथ खुद बैठकर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे । नो एंट्री 2 के लिए उन्होंने जो स्क्रिप्ट चुनी थी वह, बाक़ी सभी स्क्रिप्ट्स में से सबसे मज़ेदार थी । सहारा वन मोशन पिक्चर्स द्वारा अपनी शॉप बंद करने के कारण नो एंट्री का पहला भाग कई कानूनी उलझनों में फंस गया था । सलमान ने शुरू में सोचा था कि उनके लिए संघर्ष को सुलझाना आसान होगा, लेकिन जब उन्होंने इस मामले को गहराई से देखा, तो उलझन और अधिक जटिल होती गई ।”
क़ानूनी मुद्दें बने अड़चन
कानूनी मुद्दों के अलावा जो फ़िल्म को होल्ड पर जाने की बड़ी वजह बनी वो थी फ़िल्म का ओवर बजट होना । इस बारें में सूत्र ने आगे बताया, “विचार सभी को भुगतान करने और अधिकार हासिल करने का था । लेकिन जब भुगतान किए जाने वाले हितधारकों की एक सूची बनाई गई, तो राशि निर्धारित बजट से आगे बढ़ा दी गई । सलमान के आसपास के लोगों ने महसूस किया कि तीसरे पक्ष द्वारा मुद्दों को उठाने की एक मजबूत संभावना थी । फिल्म के फ्लोर पर जाने के बाद विरोध किया जा सकता है क्योंकि अधिकार बहुत अपारदर्शी हैं और अगर ऐसा होता है तो उन्हें अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ सकता है ।”
अंत में, सलमान अपनी फ़िल्म के साथ कोई प्रोब्लम नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने फ़िलहाल के लिए नो एंट्री 2 को होल्ड पर करने का फ़ैसला किया । “सलमान कॉमेडी फ़िल्म करने के लिए बहुत उत्सुक हैं । लेकिन हालात ऐसे हैं कि कुछ भी नहीं हो रहा है । अनीस बज्मी भी सलमान के लिए सुपरहीरो कॉमेडी फ़िल्म को बनाने के लिए उत्साहित हैं । सलमान अब जनवरी/फरवरी के महीने से काम शुरू करने के लिए एक नई स्क्रिप्ट की तलाश में हैं ।”
















