बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय डांसर और एक्ट्रेस में से एक नोरा फतेही, जो अपने बेहतरीन डांस मूव्स के कारण सुर्ख़ियां बटोरती हैं,  का बांग्लादेश में होने वाला डांस परफ़रोमेंस कैंसिल हो गया । दरअसल, नोरा फतेही को बांग्लादेश में वुमन लीडरशिप कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में डांस परफॉर्मेंस देनी थी और अवॉर्ड बांटने थे लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी ।  बांग्लादेश सरकार ने खर्चे कम करने के तरीकों, में डॉलर बचाने के लिए ये फ़ैसला लिया ।

बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए कैंसिल किया नोरा फ़तेही का डांस परफॉर्मेंस

नोरा फतेही की परफॉर्मेंस को बांग्लादेश सरकार ने नहीं दी अनुमति 

बांग्लादेश सरकार ने मितव्ययिता उपायों के हिस्से के रूप में डॉलर बचाने के लिए एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को राजधानी ढाका में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया । बांग्लादेश के संस्कृति मंत्रालय ने सोमवाार को नोटिस जारी करते हुए यह कहा, “वैश्विक परिस्थिती को देखते हुए फिलहाल विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखना ज़रूरी है । 

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के बीच मंत्रालय ने डॉलर पेमेंट पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का हवाला देते हुए यह आदेश दिया । बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अक्टूबर को  $36.33 बिलियन का रह गया ।  - जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था।  

बता दें कि नोरा फतेही को वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस और पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया था । नोरा इन दिनों टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज करती हैं । नोरा जल्द ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म थैंक गॉड में आइटम डांस करते हुए नज़र आएंगी ।