लगता है सारागढ़ी की जंग पर फ़िल्म बनाते-बनाते फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनेआप में एक जंग सी छिड़ गई है, क्योंकि कई फ़िल्ममेकर इस विषय पर फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं । कुछ समय पहले अजय देवगन ने सन्स ऑफ़ सरदार की घोषणा की, दूसरी तरफ़ राजकुमार संतोषी ने सारागढ़ी की जंग पर फ़िल्म बनाने का ऐलान किया और इतना ही नहीं खबरे आने लगी की सलमान खान भी इसी विषय पर फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं । लेकिन इन सबके बारें असलियत क्या है, इस बारें अजय देवगन ने खासतौर पर बताया ।

आपको बता दें कि पहले हमने आपको बताया था कि, सलमान खान ने करण जौहर के साथ एक फ़िल्म के लिए सहयोग किया है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे । इसके तुरंत बाद खबर आई थी कि, वो फ़िल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित हो सकती है, लेकिन इस कंफ़्यूजन को अब खुद अजय देवगन ने साफ़ कर दिया है । अजय देवगन ने खुलासा किया है कि, वास्तव में सलमान खान सारागढ़ी की लड़ाई पर फ़िल्म नहीं बना रहे हैं । उन्होंने आगे यह भी कहा कि, वह निश्चित नहीं है कि कोई भी इस पर फिल्म बना रहा है । उन्होंने जोर देकर कहा कि वह निश्चित रूप से इस पर आगे बढ़ेंगे और इस विषय पर एक फिल्म बनाएंगे ।

इसके अलावा, अजय देवगन ने कहा कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, और फ़िल्म की तैयारी के लिए उन्हें कम से कम दो साल की आवश्यकता है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इस विषय पर फिल्म बनाना चाहता है, तो बना सकता है और हम तो उसके बाद ही अपनी फ़िल्म रिलीज करेंगे ।

सलमान खान-करण जौहर के सहयोग के बारें में बात करें तो हमने सुना है कि, फ़िल्म की प्रो्ग्रेस के बारें में कोई अपडेट नहीं है और यह इतनी जल्दी शुरू भी नहीं होगी । अक्षय कुमार अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं निर्माताओं ने इस परियोजना पर विचारविमर्श जारी रखा है ।

वहीं दूसरी तरफ़, एक और फ़िल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी की शूटिंग फ़िल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ पिछले साल शुरू की थी लेकिन जब से ये फ़िल्म शुरू हुई, तब से यह काफ़ी मुश्किलें झेल रही है । जहां तक अजय देवगन की फ़िल्म का सवाल है, तो इसकी डिटेल जैसे, फ़िल्म की कास्टिंग अभी तक फ़ाइनल नहीं हुई है ।