सलमान खान, भारतीय सिनेमा के उन चंद लोगों में से हैं जो बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया में भी सुपरस्टार साबित हुए हैं । दस का दम हो या बिग बॉस, सलमान खान ने दोनों रियलिटी शोज में दर्शकों का दिल जीता है । और इसलिए सलमान खान को पिछले कुछ सालों में टीवी के सबसे सफल होस्ट में से एक माना जाता है । और इसलिए अब सलमान खान को एक और रियलिटी शो होस्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है । बॉलीवुड हंगामा को अपने विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि, सलमान खान केबीसी में अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर सकते हैं ।

SCOOP: बिग बॉस और दस का दम के बाद अब सलमान खान बन सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति के नए होस्ट ; अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करने की तैयारी

सलमान खान कर सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट

विश्वसनीय सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि सलमान खान कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में अमिताभ बच्चन की जगह लेने की तैयारी कर रहे हैं । “सलमान खान छोटे पर्दे के बादशाह हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए सबसे अच्छा चेहरा वही हैं, क्योंकि छोटे केंद्रों में दर्शकों के साथ उनका एक मजबूत जुड़ाव भी है । इससे पहले शाहरुख खान भी केबीसी की मेजबानी कर चुके हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान टेलीविजन सेट पर धमाल मचाने वाले नए चेहरे होंगे” एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया।

हमने सुना है कि इस समय फीस को लेकर बातचीत जोरों पर चल रही है। सूत्र ने आगे बताया, “सोनी पर आने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान भारत के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो की मेजबानी कर सकते हैं, क्योंकि अमिताभ बच्चन निजी कारणों से केबीसी छोड़ रहे हैं ।”

इस बीच, सलमान खान बिग बॉस के अगले सीज़न की भी मेजबानी करेंगे और जुलाई से निर्देशक अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।