सैफ़ अली खान, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, यामी गौतम और जैकलीन फ़र्नांडीज की हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाए डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर रिलीज होगी । इस बात की पुष्टि खुद फ़िल्म के निर्माता रमेश तोरानी ने की है । हालांकि इस बारें में ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है । इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को सैफ़ अली खान अभिनीत भूत पुलिस के रिलीज मॉडल को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है ।

SCOOP: सैफ़ अली खान की मल्टीस्टारर हॉरर-कॉमेडी भूत पुलिस के अधिकार स्टार नेटवर्क को 60 करोड़ रु में बिके, मेकर्स हुआ इतने करोड़ रु का मुनाफ़ा

सैफ़ अली खान अभिनीत भूत पुलिस

हॉटस्टार के साथ होने वाली इस डील को लेकर जानकार सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “भूत पुलिस के सैटेलाइट और डिजिटल अधिकार स्टार नेटवर्क को 40 करोड़ रुपये के लागात की तुलना में 60 से 65 करोड़ रुपये में बेचे हैं । यानि फ़िल्म 40 करोड़ रु के बजट में बनी है और इसे 60 से 65 करोड़ रुपये में बेचा गया है । इस डील के साथ भूत पुलिस के प्रोड्यूसर रमेश तोरानी को सीधे-सीधे 20 से 25 करोड़ रु का मुनाफ़ा हुआ है । संगीत और अन्य अधिकारों की बिक्री से और मुनाफ़े की उम्मीद है ।”

इस डील में भूत पुलिस के डिजीटल राइट्स की कीमत 45 करोड़ रु है जबकि सैटेलाइट्स अधिकारों की कीमत 15 से 20 करोड़ रु है । सूत्र ने बताया, “बड़ी स्टारकास्ट वाली फ़िल्म होने के नाते भूत पुलिस टेलीविजन पर अच्छी व्यूअरशिप जुटा सकती है ।”

इससे पहले सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को Disney+ Hotstar के साथ हुई अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम डील के बारें में भी जानकारी दी थी । Disney+ Hotstar ने लक्ष्मी बम के अधिकारों की खरीद के लिए 90 करोड़ रु की कीमत चुकाई थी ।

भूत पुलिस के अलावा स्टार नेटवर्क ने प्रियदर्शन की कल्ट क्लासिक हंगामा के सीक्वल हंगामा 2 के भी अधिकार खरीद लिए हैं । हंगामा 2 डायरेक्ट Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी । इस फ़िल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और मीजान जाफ़री लीड रोल में नजर आएंगे ।