एक दीवाने की दीवानियत की सक्सेस के बाद अब लेखक-निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी अपनी नेक्स्ट फ़िल्म मस्ती 4 की रिलीज की तैयारी में जुट गए हैं । रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी की मस्ती 4 नवंबर में रिलीज होगी और इसलिए उससे पहले मेकर्स ने फ़िल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है ।

EXCLUSIVE: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती’ के साथ 28 अक्टूबर को मुंबई में ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा मस्ती 4 का ट्रेलर

मस्ती 4 का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म मस्ती 4 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मंगलवार, 28 अक्टूबर को मुंबई में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। ट्रेलर की लंबाई 3 मिनट 3 सेकंड होगी और इसमें फिल्म की कहानी, किरदारों और उसके मज़ेदार कॉमिक फ्लेवर की झलक मिलेगी। सूत्र ने बताया, “मेकर्स को अपने फाइनल प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा है और वे इसे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रहेगी।”

मस्ती 4 में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, श्रेया शर्मा, रुही सिंह, इलनाज़ नोरोज़ी, शाद रंधावा और निशांत मल्कानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकार ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करेंगे।

फिल्म को वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा पेश किया जा रहा है, जबकि इसके साथ मराठी इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स भी सहयोग में हैं। इसे ए. झुनझुनवाला और शिखा करण अहलूवालिया (Waveband Production), इंद्र कुमार और अशोक ठाकेरिया (Maruti International), शोभा कपूर और एकता कपूर (Balaji Motion Pictures), तथा उमेश बंसल (Zee Studios) ने प्रोड्यूस किया है।

मस्ती 4 अगले महीने  21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।