वरुण गुप्ता की मैक्स मार्केटिंग अब प्रस्तुत करने जा रही है दशावतार का मलयालम वर्जन । ज़ी स्टूडियो की हालिया मराठी ब्लॉकबस्टर दशावतार, जो 2025 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में से एक रही है, अब मलयालम वर्जन में रिलीज हो रही है । दशावतार मलयालम भाषा में 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई मराठी फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज़ हो रही है।

ज़ी स्टूडियोज़ की मराठी ब्लॉकबस्टर दशावतार अब मलयालम भाषा में भी होगी रिलीज ; मैक्स मार्केटिंग ने भारतीय सिनेमा में रचा नया इतिहास

दशावतार का मलयालम वर्जन

सुबोध खानोलकर द्वारा निर्देशित और सुझय हांडे (ओशन फिल्म्स) द्वारा निर्मित दशावतार में दिग्गज अभिनेता दिलीप प्रभवळकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 12 सितंबर को रिलीज़ हुई यह फिल्म न सिर्फ मराठी दर्शकों बल्कि गैर-मराठी दर्शकों के बीच भी जबरदस्त लोकप्रिय हुई जो क्षेत्रीय सिनेमा के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है।

मलयालम में फिल्म को रिलीज़ करने के निर्णय पर बात करते हुए वरुण गुप्ता ने कहा, “मुझे भारत की विभिन्न फिल्म इंडस्ट्रीज़ में काम करने का सौभाग्य मिला है। मेरे अनुभव में मलयालम दर्शक कुछ गिने-चुने ऐसे हैं जो सिर्फ स्टार पावर के लिए नहीं, बल्कि कहानी और गुणवत्ता के लिए थिएटर जाते हैं। ज़्यादातर इंडस्ट्रीज़ में, जैसे हिंदी सिनेमा में, ध्यान सितारों पर केंद्रित होता है।”

यह बताते हुए कि उन्होंने दशावतार को क्यों चुना, वरुण ने कहा, “जब मैंने यह फिल्म देखी, तो उसके विजुअल्स और भावनाओं ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा मानना है कि ऐसी फिल्म किसी भाषा तक सीमित नहीं रह सकती इसकी भावनाएँ सार्वभौमिक हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मलयालम दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे। अक्सर हम देखते हैं कि नेशनल लेवल की फिल्में कई भाषाओं में डब की जाती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि क्षेत्रीय सिनेमा में भी वह क्षमता है और उसे सीमाओं के पार जाना चाहिए।”

दशावतार के मलयालम संस्करण की तैयारी के साथ, मैक्स मार्केटिंग एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि सशक्त कहानी कहने की कोई भाषा नहीं होती यह सीमाओं और भाषाओं से परे दर्शकों के दिलों को जोड़ती है।