
फ़िल्ममेकर अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारकां रिलीज से पहले ही काफ़ी ज्यादा सुर्खियां बटोर चुकी हैं और इसलिए अब हर कोई इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार 14 जून 2017 को फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला किया है।
कुछ दिनों पहले जारी हुई फिल्म की पहली झलक को दर्शकों द्दारा खूब पसंद की गई और इसके बाद फ़िल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गयी है। अब फिल्म निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमे अर्जुन कपूर अपने दोहरे किरदार करण और चरण की भूमिका में नज़र आ रहे है।
फिल्म का ट्रेलर निश्चित रूप से फिल्म के आसपास रोमांच का उत्पन करेगा और हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कितना आकर्षक होगा । आईपीएल की अतिरिक्त पारी में चाचा-भतीजा यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी को देखना वाकई काफी मजेदार अनुभव था।
फिल्म में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में नज़र आएंगे, जिसमें से एक पगड़ी के साथ होगा और दूसरे पगड़ी के बिना! अनिल कपूर भी एक पगड़ी धारण करते हुए दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी और ट्रेलर के जरिये यह बात तो साफ हो जाएगी कि अर्जुन की आखिर किस के साथ केमिस्ट्री बेहतर है।
फिल्म में दिलचस्प कलाकारों की भूमिका है और एक भव्य पैमाने पर इस फ़िल्म को तैयार किया गया है। मुबारका निश्चित रूप से अपनी कहानी, विभिन्न कलाकारों और भव्यता के कारण एक मनोरंजक फ़िल्म होगी।
मुबारकां का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी की सिने 1 स्टूडियोज के द्वारा किया गया है और यह फ़िल्म 28 जुलाई 2017 को दुनिया भर में रिलीज होगी ।
















