पठान के बाद शाहरुख खान की दो फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और वो हैं एटली कुमार की जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी । जहां जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है वहीं डंकी दिसंबर 2023 में रिलीज़ होगी । इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की डंकी को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट मिली है । हमने सुना है कि, राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने जियो सिनेमा के साथ सबसे बड़ी पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल डील की है ।

SCOOP: राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने डंकी के लिए की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील ; नेटफ्लिक्स को टक्कर देने के लिए जियो सिनेमा ने 155 करोड़ रु में ख़रीदे डिजिटल राइट्स

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने डंकी के लिए की सबसे बड़ी डील

फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्र के मुताबिक, डंकी के डिजिटल अधिकार जियो सिनेमा को 155 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं ।यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी एक भाषा में रिलीज हुई फिल्म के लिए सबसे बड़ी डील है । इसमें राजकुमार हिरानी के ब्रांड और शाहरुख के ब्रांड के एक साथ आने से काफी कुछ जुड़ा है । भारत के दो सबसे बड़े वैश्विक आइकन एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जिससे वैश्विक प्रभाव पैदा करने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक की सबसे बड़ी पोस्ट-थियेट्रिकल डील हुई है ।सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया ।

डंकी के साथ जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म को ग्लोबल स्तर पर ले जाने का विचार है और टीम नेटफ्लिक्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ऐप को दुनिया भर में उपलब्ध कराने के लिए एक इंटरफेस पर भी काम कर रही है । सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को आगे बताया, “155 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम है, लेकिन शाहरुख और हिरानी कॉम्बो इसके लायक है या कहें इससे भी ज्यादा । डंकी को मिली रकम जवान को नेटफ्लिक्स के हिंदी वर्जन के लिए मिली रकम से भी ज्यादा है ।

डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं । यह फ़िल्म 22 दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली  है। डंकी राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का सह-उत्पादन है ।