बाहुबली टीम का सफ़र अभी खत्म नहीं हुआ है । निर्देशक राजमौली और उनकी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बाहुबली के मुख्य हीरो प्रभास, साथ में एक और फ़िल्म करने की योजना पहले से ही बना रहे हैं ।

इसके करीबी सूत्र के मुताबिक, "वे (राजमौली और प्रभास) एक साथ फिर से आने की योजना बना रहे हैं । असल में, उन्होंने बाहुबली के दौरान ही इस बारें में चर्चा शुरू कर दी थी, जबकि उस दौरान बाहुबली की शूटिंग भी चल रही थी । लेकिन बाहुबली की रिलीज के बाद, दोनों एक दूसरे के लगातार संपर्क में रहे और उन्होंने एक ऐसा विचार दिया है जो दोनों ने पसंद किया है ।"

हालांकि अभी उनके सहयोग के बारें में अभी कोई खुलासा करना बहुत जल्दी है लेकिन हम निश्चित रूप से यह जरूर कह सकते हैं कि, इस बार कॉस्ट्यूम ड्रामा फ़िर नहीं होगा यानि कि अब बाहुबली जैसी फ़िल्म नहीं बनाई जाएगी । सूत्रों का कहना है कि प्रभास और राजमौली को जैसे ही अपने-अपने हिस्से का काम खत्म कर लेंगे, वैसे ही दोनों अपने ज्वाइंट प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे और इसे शुरू करेंगे ।