
अक्षय कुमार बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जिनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, वो जो कहते हैं वह उस काम को जरूर करते हैं । फ़िल्मों की कमाई से ज्यादा अक्षय कुमार फ़िल्म के विषय पर ज्यादा ध्यान देते हैं और यही बात उन्हें ओरों से लग बनाती है । उनकी ज्यादातर फ़िल्में कोई न कोई सामाजिक संदेश लेकर आती है ।
इसके अलावा अक्षय कुमार अपनी फ़िटनेस और शानदार परफ़ोरमेंस के लिए भी काफ़ी मशहूर है । और इसलिए आज अक्षय कुमार खुद अपने आप में एक ब्रांड बन गए हैं और इसलिए कई विज्ञापन कंपनियां उन्हें अपनी कंपनी का चेहरा बनाने के लिए आतुर रहती हैं । बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार अब आयुर्वेदिक प्रोडक्ट की 'आयुष' रेंज को एंडोर्स करने की तैयारी कर रहे हैं ।
इस बारें में अभी ऑफ़िशियली घोषणा होने का इंतजार है ।
















