बाहुबली : द बिगन‍िंग और बाहुबली : द कन्‍क्‍लूजन की अपार सफ़लता के बाद अब नेटफ्ल‍िक्‍स इस सीरीज का प्रीक्‍वल यानी बाहुबली: द बिगन‍िंग से भी पहले की कहानी Bahubali: Before The Beginning लेकर आ रही है । इसमें शिवगामी के पहले की जिंदगी को पर्दे पर दर्शाया जाएगा । बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग एक वेब सीरीज के तौर पर नेटफ्ल‍िक्‍स पर र‍िलीज होगी । इस सीरीज में नौ एपिसोड होंगे । बॉलीवुड हंगामा ने बताया था कि नेटफ़्लिक्स ने इस शो के लिए 200 करोड़ रु का बजट रखा है । और अब हमें पता चला है कि अब इस शो के लिए 2 डायरेक्टर्स को फ़ाइनल किया गया है । बॉलीवुड हंगामा ने सुना है कि कुणाल देशमुख और रिभु दासगुप्ता बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग को डायरेक्ट करेंगे ।

SCOOP: अब कुणाल देशमुख और रिभु दासगुप्ता ने संभाली नेटफ़्लिक्स के 200 करोड़ रु बजट वाले शो बाहुबली की कमान

बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग को मिले 2 नए डायरेक्टर्स

विश्वस्त करीबी सूत्र ने हमें बताया, “प्रवीण सत्तारू और देवा कट्टा शुरूआत में नेटफ्लिक्स के लिए बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग शो का निर्देशन कर रहे थे । हालांकि 30% पहले ही शूट कर लिया गया था लेकिन नेटफ़्लिक्स को वो पसंद नहीं आया और उन्हें फ़िर से इसे शूट करने के लिए कहा गया । और इसलिए नेटफ़्लिक्स ने इस शो का बजट बढाकर 200 करोड़ रु रखा । वहीं अब नेटफ़्लिक्स ने इस शो के लिए 2 नए डायरेक्टर्स को भी चुना है । शो के लिए नेटफ्लिक्स के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, बॉलीवुड निर्देशक कुणाल देशमुख और रिभु दासगुप्ता को साइन किया गया है ।”

दिलचस्प बात यह है कि कुणाल और रिभु के इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के साथ ही, खबरें हैं कि दोनों इस साल के अंत में इस परियोजना को शुरू करना चाहते हैं । दरअसल, बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग की टीम ने शो के लिए प्री-प्रोडक्शन और तैयारी का काम शुरू कर दिया है ।

बाहुबली: ब‍िफोर द ब‍िगन‍िंग की बात करें तो, यह आनंद नीलकंठन की किताब द राइज ऑफ शिवगामी पर आधारित है । इसमें शिवगामी के एक विद्रोही लड़की से एक प्रभावशाली रानी बनने का सफर दिखाया जाएगा ।