केजीएफ स्टार यश फ़ाइनली अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी में बिजी हो चुके हैं । यश मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ अपनी अगली फ़िल्म कर रहे हैं । यश इस फ़िल्म में केजीएफ से अलग हटकर अवतार में नज़र आएँगे ।

यश ने शुरू की अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी
यश के करीबी सूत्रों का कहना है कि यश एक ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं जो केजीएफ फ्रेंचाइजी से बिल्कुल हटकर हो । “केजीएफ फ्रेंचाइजी में दो बैक-टू-बैक फिल्में करने के बाद, यश एक पूर्ण बदलाव की तलाश में थे । वह एक ऐसी फिल्म करना चाहते थे जो उन्हें केजीएफ से जितना संभव हो सके दूर ले जाए । कई सबसे कुशल निर्देशक कहानी के विचार लेकर आए जो यश को पसंद आए लेकिन इतने नहीं कि तुरंत हां कह सकें । और जब गीतू मोहनदास ने उन्हें अपनी फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो वह इसे न नहीं कह सके और तुरंत इसके साथ जुड़ गए ।”
जाहिर तौर पर, गीतू की फिल्म यश को एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दे रही है जो किसी भी भारतीय ए-लिस्ट हीरो ने नहीं निभाया है।
















