सलमान खान की ईद रिलीज सिकंदर इस साल की मचअवेटेड फ़िल्मों में से एक है । इसलिए फिल्ममेकर्स इस गोल्डन चांस को गंवाना नहीं चाहते । प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही ये अनाउंस कर दिया था कि, वे सिकंदर की रिलीज के साथ अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की हाउसफुल 5 का टीज़र अटैच करेंगे । क्योंकि हाउसफुल 5 इसी साल 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । लेकिन अब प्लान में थोड़ा चेंज आया है क्योंकि इस गोल्डन चांस को अब करण जौहर अपनी फ़िल्म के लिए लेना चाहते हैं ।

सलमान खान की सिकंदर के साथ केसरी 2
बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने बताया, “करण जौहर ने सबसे पहले अक्षय कुमार से हाउसफुल 5 के ट्रेलर को टालने के लिए कहा ताकि दर्शकों का सारा ध्यान केसरी 2 पर रहे । अक्षय ने इस पर सहमति जताई और करण से अनुरोध किया कि वे हाउसफुल 5 के निर्माता साजिद नाडियाडवाला को अपना प्लान बताएं ।”
सूत्र ने यह भी बताया कि करण ने साजिद नाडियाडवाला से बात की और उन्होंने करण की बात का मान रखा । सूत्र ने आगे बताया, “साजिद ने करण से वादा किया है कि वे केसरी को प्रमोट करने के लिए कोई स्ट्रेटजी बनाएँगे । वे हाउसफुल 5 के ट्रेलर को टालने और केसरी 2 के टीजर को सिकंदर से जोड़ने के लिए लॉजिस्टिक्स तलाश रहे हैं । एक दिन में अंतिम फैसला लिया जाएगा ।”
क्या केसरी 2 का टीजर सिकंदर से जोड़ा जाएगा ?
अगर साजिद, केसरी 2 का टीजर सिकंदर से जोड़ते हैं, तो फिल्म दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पसंद आएगी । “लोगों को सिकंदर के साथ केसरी 2 की झलक देखने को मिलेगी । करण को पूरा भरोसा है कि केसरी 2 का टीज़र सिनेमा देखने वालों पर प्रभाव डालेगा और इससे उनकी फ़िल्म को ज़्यादा संख्या में दर्शक मिल पाएंगे ।”
केसरी 2, 18 अप्रैल, 2025 को थिएटर में रिलीज होगी ।
















