फर्टिलिटी क्लिनिक चेन इंदिरा IVF हॉस्पिटल (Indira IVF Hospital) अपना 3,500 करोड़ का IPO लॉन्च करने वाली थी लेकिन अब प्लान में चेंज आ गया है । इंदिरा IVF हॉस्पिटल लिमिटेड ने फिलहाल बाजार में अपना IPO लॉन्च करने की योजना टाल दी है । कंपनी के संस्थापक अजय मुर्डिया ने IPO के ड्राफ्ट पेपर्स को वापस ले लिया है । कहा जा रहा है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT के निवेश वाली इंदिरा IVF हॉस्पिटल लिमिटेड ने कंपनी के संस्थापक अजय मुर्डिया पर बनी बॉलीवुड बायोपिक फ़िल्म तुमको मेरी क़सम के कारण IPO योजना को अस्थायी रूप से वापस ले लिया है ।

अनुपम खेर की फ़िल्म तुमको मेरी क़सम की वजह से रुका इंदिरा IVF का 3,500 करोड़ का IPO ?

तुमको मेरी क़सम की वजह से अटका 3,500 करोड़ का IPO

साल 1988 में डॉ. अजय मुर्डिया ने राजस्थान के उदयपुर एक क्लिनिक से इंदिरा आईवीएफ की शुरुआत की थी । फिर हाल में ही एक मूवी जिसका नाम है, तुमको मेरी कसम, आती है जिसका कनेक्शन इस आईपीओ से बताया जाता है । फ़िल्म की रिलीज़ के बाद से कंपनी का 3,500 करोड़ का आईपीओ बैकफुट पर आ जाता है । सेबी ने कंपनी से जुड़े हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तुमको मेरी कसम को लेकर आपत्ति जताई है । सेबी को ऐसा लगता है कि यह फिल्म इस इस आईपीओ को इनडायरेक्टली प्रमोट कर रही है । अनुपम खेर ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है ।

इंदिरा आईवीएफ ने हाल ही में सेबी के पास अपना DRHP दाखिल किया था । लेकिन सेबी ने फिल्म की रिलीज और आईपीओ फाइलिंग के बीच के संबंधों पर सवाल उठाए । फिल्म, जो अजय मुर्डिया के जीवन पर आधारित है, इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक की कहानी बताती है. इसे मुर्डिया के बेटों द्वारा बनाया गया है । अनुपम खेर डॉ अजय के किरदार में हैं इसके निर्देशक विक्रम भट्ट हैं । खबर के मुताबिक, कंपनी द्वारा यह घोषणा करने के ठीक एक महीने बाद कि उसने गोपनीय रूप से आईपीओ के लिए अप्लाई किया ।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी को लगा कि फिल्म का उद्देश्य आईपीओ के प्रति निवेशकों की धारणा को प्रभावित करना हो सकता है. जिससे फेयर मार्केट प्रैक्टिस के सिद्धांतों का उल्लंघन हो सकता है. इस आपत्ति के बाद कंपनी को अपनी IPO फाइलिंग अस्थायी रूप से वापस लेनी पड़ी ।

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म तुमको मेरी कसम में अनुपम खेर, ईशा देओल, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह मुख्य भूमिका में हैं । इसका निर्माण इंदिरा एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि अजय मुर्डिया के बेटे नितिज और क्षितिज इसके निर्माता हैं ।