कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपने सह-कलाकारों के साथ आसमान में की गई लड़ाई, उनके लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो को बहुत मुश्किल घड़ी में ले आई है । कपिल के दुर्व्हवहार से नारज उनके सहयोगियों के शो से चले जाने के बाद उनके शो की गिरती टीआरपी के चलते चैनल सोनी एंटरटेनमेंट ने कपिल को उनके शो को चलाने के लिए एक महीने का नोटिस दिया था ।

दरअसल, यह बिल्कुल सच नहीं है । कपिल की टीम के बेहद करीबी सूत्र से पता चला है कि चैनल ने कपिल को असल में रिपोर्ट की तुलना में अधिक समय दिया है ।

सूत्रों के मुताबिक, "कपिल शर्मा शो के लिए मौजूदा अनुबंध 22 अप्रैल को समाप्त होगा । इस तरह से ऑरिजनल प्लान दूसरे साल के लिए अपने आप ही रिन्यू हो गया था । लेकिन कपिल का अपनी टीम के साथ फ़्लाइट में लड़ाई करना और उसके बाद उनकी टीम का अचानक शो को छोड़ कर चले जाने से सब कुछ बदल गया । अपने टीम मेंबर्स के बिना, कपिल ने अपने शो के कुछ एपिसोड बहुत लड़खड़ाते हुए बहुत संघर्ष के साथ निकाले । इसलिए अब चैनल ने उन्हें दो महीने का और एक्सटेंशन दिया है न कि एक महीने का, जैसा की खबरों में कहा जा रहा था । यदि अप्रैल और मई की टीआरपी में कोई भी अंतर नहीं आया तो कपिल का शो जून में रद्द कर दिया जाएगा ।"

कपिल को अपने शो को बचाने के लिए सुनील ग्रोवर और अपनी टीम को वापस द कपिल शर्मा शो में वापस लाने पर ही सारे नुकसान की भरपाई संभव थी । हालांकि ग्रोवर के करीब के सूत्रों ने खुलासा किया कि कपिल ने व्यक्तिगत रूप से ग्रोवर तक पहुंचने का कोई प्रयास नहीं किया है ।

"और यह अच्छा है, भले ही कपिल ने कहें, तब भी सुनील शो में वापसी नहीं कर रहे हैं । जहां तक सुनील का सवाल है, कपिल के साथ उनका चैप्टर अब बंद हो गया है ।”

कपिल शर्मा की बिगड़ती हुई किस्मत को आगे बढ़ाने के लिए, उनके जन्मदिन पर मनोरंजन उद्योग से कोई भी बड़ा व्यक्तित्व उन्हें विश करने के लिए नहीं आया ।

कपिल शर्मा के एक पूर्व मित्र उन्हें सलाह देते हैं, "कपिल को ब्रेक लेना चाहिए और कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए । उन्हें ये जानने की जरूरत है कि वह कहां गलत हैं और फ़िर से एक नई शुरूआत करनी चाहिए । ऐसा करने में देर नहीं हुई है ।"