साल 2015 की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म रही बाहुबली: द बिगिनिंग का इस महीने दूसरा पार्ट आ रहा है बाहुबली : द कन्क्लूज़न । और इसकी रिलीज से पहले फ़िल्म के मेकर्स ने इसके पहले भाग यानी बाहुबली को एक बार फ़िर से रिलीज करने का फ़ैसला किया है । बाहुबली एक बार फ़िर सिनेमाघरों में 7 अप्रैल को दस्तक देगी और इसी के साथ इस फ़िल्म ने सबसे बड़ी री-रिलीज़ फ़िल्म का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है । यह फ़िल्म 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ हिंदी में फ़िर से रिलीज हो रही है ।

तरन आदर्श ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ये ट्वीट किया 'बाहुबली [प्रथम भाग] का हिन्दी संस्करण आज भारत में 900 स्क्रीनों में फिर से जारी किया जा रहा है स्क्रीन गिनती में बढ़त हो सकती है ।"

'बाहुबली 2' अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद काफी सुर्खिया बाटोर रहा है इसी के साथ बाहुबली के निर्माताओं ने ये घोषित किया के ये बाहुबली प्रथम भाग फ़िर से रिलीज़ किया जाए ताकि लोग इसकी कहानी को समझ पाएं और फ़िल्म के दूसरे भाग से खुद को जोड़ पाएं ।

बहुत बड़ी तादाद में बाहुबली को पसंद किया जाता है और यह उन सभी के लिए खुशी की बत होगी कि बाहुबली के पहले भाग को फ़िर से बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है । बाहुबली का दूसरा भाग भी इसके दो हफ़्ते बाद सिनेमाघरों में चाएगा ।

करण जौहर ने कहा के जब कोई फिल्म लोगो के दिलों पर राज करती है तब आपको उस फिल्म की हर एक बात पसंद आती है बाहुबली प्रथम भाग के री-रिलीज़ बाहुबली के एग्जिबिटर्स और चाहनेवालो की मांग पर हो रही है ताकि उन्हें बिंज-वॉचिंग का अनुभव मिले इस री-रिलीज़ के लिए हम काफी उत्सुक है ।

गौरतलब है कि बाहुबली के प्रथम भाग ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है, जिस कारण से दर्शकों में बाहुबली के दूसरे भाग को लेकर काफी उत्सुकता है ।

एस एस राजमौली द्दारा निर्देशित फ़िल्म बाहुबली : द कन्क्लूज़न हिंदी भाषा के साथ साथ तेलुगू, मल्यालम, तमिल समेत कई अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी । इस फ़िल्म में प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।