
एक समय था, जब जैकलिन फर्नांडीज ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ को अपने रोल-मॉडल के रूप में देखा था । दोनों ही देश के बाहर की हैं जिन्हें यहां की राष्ट्रभाषा का जरा भी ज्ञान नहीं है । दोनों की गौरी और सेक्सी हैं…और सबसे अधिक महत्वपूर्ण समानता सलमान खान है । कैटरीना कैफ़ की सलमान खान से समीपता कहानी बन गई है, हाल के दिनों में फर्नांडीस ने सलमान खान की गुड बुक में आने का हर संभव प्रयास कर रही है । इसके लिए जैकलिन सलमान खान के परिवार से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर में भी जाती है (यह कई सलमान की नायिकाओं द्वारा अपनाई गई चाल है । यह प्रियंका चोपड़ा के साथ असफल रही) ।
साजिद नडियाडवाला की किक में सलमान के अपोजिट आने का मौका इस बात का सबूत है । और इसके बाद से ही वह लगातार सलमान के अपोजिट रोल पाने के लिए बेकरार रही । और आखिरकार अब जैकलिन का वो सपना पूरा हो गया और वह अब सलमान खान के अपोजिट रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में नजर आएंगी ।
लेकिन फिर अनपेक्षित हुआ । सलमान ने फ़ैसला किय कि वह डांसिंग स्टार किरदार अदा करने के लिए बहुत बूढे हैं । इसलिए उन्होंने रेमो के साथ दूसरी फ़िल्म रेस 3, जिसे रमेश तुरानी द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा, करने का फ़ैसला किया । इस बिंदु पर जैकलिन फर्नांडीस इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं थी । सुनने में आया कि कैटरीना कैफ़ रेस 3 में सलमान खान के अपोजिट महिला किरदार निभाने के लिए पहली पसंद थी । लेकिन भव्य भ्रम के चक्कर के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड में, जब काम फ़ाइनल हो जाए तब समझो ।
और वैसा ही हुआ, कैटरीना के लिए निर्धारित रेस 3 की भूमिका सलमान की सिफारिश पर जैकलिन फर्नांडीज के खाते में चली गई । हमने सुना है कि सलमान खान निर्देशक रेमो डिसूजा को ही नहीं बल्कि जैकलिन, जो रेमो की अपेक्षित ड्रांस ड्रामा फ़िल्म में सलमान के अपोजिट नजर आने वाली थी, लेकिन वो फ़िल्म संभव नहीं हो सकी, के नुकसान की भरपाई करना चाहते थे । इसलिए सलमान खान उस फ़िल्म की पूरी टीम को दूसरी फ़िल्म से जोड़ना चाहते थे । और उन्होंने ऐसा ही किया ।
मुझे यकीन है कि इससे कैटरीना कैफ़ की अपनी श्रीलंकाई प्रतिद्दंदी के साथ दोस्ती में कोई असर नहीं पड़ेगा
















