भले ही प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले उनकी अगली बॉलीवुड फ़िल्म की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हों, लेकिन ऐसा लगता है कि प्रियंका अपने चाहने वालों का इंतजार और भी ज्यादा लंबा करवा रही हैं । क्योंकि इन दिनों वह बॉलीवुड की बजाए हॉलीवुड फ़िल्मों में खुद को ज्यादा बिजी कर रही है । अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के बाद पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अन्य दो हॉलीवुड फ़िल्में भी साइन कर ली है । और अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के निर्देशक सेठ गॉर्डन के साथ एक और हॉलीवुड फ़िल्म साइन कर ली है ।

प्रियंका चोपड़ा के दोस्त मुबीना रट्टन की अगली फिल्म में प्रियंका एक अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी । यदि खबरों की मानें तो, इस फ़िल्म में प्रियंका एक तेजतर्रार वकील की भूमिका निभाएंगी, लेकिन बाकी की जानकारी फ़िलहाल गुप्त रखी गई है । आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका अभी तक अपनी किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म में वकील की भूमिका में नजर नहीं आईं ।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, जिसने अपने लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में एक दमदार एफ़बीआई एजेंट का किरदार निभाया था, अपनी दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक में एक सिंगल मदर का किरदार अदा करने के लिए तैयार हैं । इस फ़िल्म में वह जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स और ओक्केविया स्पेन्सर के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा वह अपनी एक और हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक में बेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी ।

अब यदि उनके अगली बॉलीवुड फ़िल्मों की बात की जाए तो, इस बारें में अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत प्रादेशिक फ़िल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रही है ।