
अमिताभ बच्चन एक बार फ़िर छोटे पर्दे पर अपने लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे । यह शो इसी हफ़्ते से शुरू हो गया है । आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 9 में सिर्फ़ 30-35 एपिसोड ही दिखाए जाएंगे ।
अब सुनने में आ रहा है कि, अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए एक स्पेशल एपिसोड को होस्ट करेंगे । आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन, कौन बनेगा करोड़पति 9 के एक स्पेशल एपिसोड में अपनी प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पेंथर्स के साथ स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगे । यह एपिसोड 27 अगस्त को शूट किया गया और यह कहने की बात नहीं है कि यह एपिसोड जब प्रसरित होगा तो धमला मचा देगा । इससे पहले अभिषेक केबीसी के चौथे और आठवें सीजन में भी नजर आ चुके है । बहरहाल, पिता-बेटे की इस जोड़ी को एक बार फ़िर छोटे पर्दे पर एक साथ देखना वाकई रोमांचकारी होगा ।
फ़िल्मों की बात करें तो, अमिताभ बच्चन जल्द ही ॠषि कपूर के साथ आगमी फ़िल्म 102 नॉट आउट में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















