हाल ही में बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था कि, करण जौहर और महावीर जैन एक हाई-कॉन्सेप्ट फ़िल्म बना रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं । यह कार्तिक आर्यन की पहली क्रिएचर कॉमेडी फ़िल्म होगी जिसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं । बॉलीवुड हंगामा को यह भी पता चला है कि इस फ़िल्म में मुख्य विलेन एक सांप है जिसके साथ इंसान की लड़ाई होती है । और अब हमें यह भी पता चला है कि, मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित इस फ़िल्म के लिए पहली पसंद कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि अक्षय कुमार थे ।

SCOOP: अक्षय कुमार ने सांप के कारण ठुकराई करण जौहर-महावीर जैन की हाई-कॉन्सेप्ट वाली क्रिएचर कॉमेडी फ़िल्म

अक्षय कुमार ने ठुकराई सांप बेस्ड फ़िल्म

एक सूत्र ने गोपनीयता के साथ बॉलीवुड हंगामा को बताया, “निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद थे । उनके साथ इस फ़िल्म को लेकर कई बार बात हुई, लेकिन बात नहीं बनी । वे सांप बनाम इंसान के संघर्ष से सहमत नहीं थे, और जानी दुश्मन के बाद फिर से इस शैली में काम नहीं करना चाहते थे ।”

महावीर जैन और करण जौहर ने अक्षय के साथ कई मर्तबा मीटिंग्स कीं, और इसके बाद भी वह जब नहीं मानें तो उन्होंने कार्तिक आर्यन को मुख्य भूमिका में लेकर प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का फैसला किया । इस बारें में सूत्र ने डिटेल में बताया, “कार्तिक को इंसान बनाम सांप का विचार पसंद आया और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी । उन्हें लगता है कि भूल भुलैया 2 और 3 के बाद यह उनकी झोली में एक और विजेता फ़िल्म बनकर उभरेगी, क्योंकि सुपरनैचुरल एलिमेंट्स बिग स्क्रीन पर इन दिनों काफ़ी पसंद किया जा रहा है ।”

सांप वाली क्रिएचर कॉमेडी कॉमेडी फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू होगी और इसे 2026 के मध्य में रिलीज करने की प्लानिंग है ।