हिंदी सिनेमा की सबसे कल्ट कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट, हेरा फेरी 3 का जब से अनाउंसमेंट हुआ है तब से इस फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल बहुत हाई हो गया है । हेरा फेरी 3 में एक बार फिर फ़िल्म की ओरिजनल स्टार कास्ट, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी अपने-अपने किरदार में नजर आने वाले हैं । और अब हेरा फेरी 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है ।

हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हुई
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार-परेश रावल और सुनील शेट्टी को सेट पर बुलाया था और उन्होंने राजू, श्याम, और बाबू राव के किरदार में फिल्म के लिए पहला सीन शूट कर लिया है । उन्होंने हेरा फेरी 3 पर काम करना शुरू कर दिया है । प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर हैं और हां, यह सच है ! शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी ।”
फ़िलहाल प्रियदर्शन, अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला कर रहे हैं लेकिन इसके ख़त्म होते ही वह हेरा फेरी 3 पर फ़ोकस करेंगे । बताया जा रहा है कि मेकर्स हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की पावर को जानते हैं इसलिए वे इसके पहले से भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । हेरा फेरी का तीसरा भाग 6 महीने की राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन के बाद फ्लोर पर जाएगा ।
















