अभिषेक दुधाइया के निर्देशन में बनी पीरियड ड्रामा फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, जिसमें अजय देवगन इंडियन एयरफोर्स के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में नजर आएंगे, अपनी रिलीज के लिए तैयार है । भुज की शूटिंग खत्म करने बाद मुंबई में फ़िल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी अब फ़ाइनल स्टेज में है । ऐसे में अजय देवगन अपनी फ़िल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने के लिए एकदम तैयार हैं । हालांकि भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया थिएटर में देखने लायक है लेकिन वर्तमान में चल रहे महमारी के दौर के कारण मेकर्स ने इसे डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने का फ़ैसला किया । अजय देवगन की भुज Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी जिसका ऐलान बीते साल ही हो गया था ।

अजय देवगन की भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को Disney+ Hotstar पर होगी रिलीज, एक्शन सीन्स होंगे फ़िल्म के हाईलाइट्स

अजय देवगन की भुज को मिली रिलीज डेट

एक ट्रेड सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “अजय और डिज्नी प्लस हॉटस्टार चाहते हैं कि देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती उनकी पीरियड ड्रामा भुज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो । इसलिए अब मेकर्स ने फ़ैसला किया है कि भुज को 13 अगस्त को रिलीज किया जाएगा । फ़िल्म के एक्शन सीन्स फ़िल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट होंगे ।”

अजय ने इस फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली क्योंकि वह चाहते हैं कि इस फ़िल्म के लिए जरिए वह भुज हवाई पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए लोगों के वीरतापूर्ण प्रयासों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सके । जब ट्रेड सूत्र से पूछा गया कि क्या फ़िल्म के पोस्टपोन होने या डिले होने की कोई संभावना है ? तो इस पर सूत्र ने कहा, “भुज की टीम दिन-रात काम कर रही है फ़िल्म की एडिटिंग पर ऐसे में बहुत कम चांस है कि फ़िल्म अपने निर्धारित स्वतंत्रतादिवस के मौके को गंवा दे । देरी का एकमात्र कारण हो सकता है इसके विजुअल्स इफ़ैक्ट्स का रेडी न हो पाना, लेकिन ऐसा पॉसिबल नहीं है ।”

भुज का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज होगा

भुज का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा । आज मेकर्स ने भी भुज के 13 अगस्त यानी शुक्रवार को रिलीज होने का ऑफ़िशियल ऐलान कर दिया है ।

भुज की कहानी की बात करें तो, अजय इसमें स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का किरदार निभाएंगे, जो 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भुज एअरपोर्ट के इंचार्ज थे । कर्णिक और उनकी टीम ने महिलाओं की सहायता से भुज में नष्ट हो गई एयरस्ट्रिप फिर से बनाई थी । इसे भारत का 'पर्ल हॉर्बर मोमेंट' कहा गया है । अजय के अलावा इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एम्मी विर्क नोरा फ़तेही और संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।

टी-सीरीज और अजय देवगन एफफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, गिन्नी खानूजा, वजीर सिंह और बनी संघवी द्वारा किया गया है । यह फिल्म अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया द्वारा लिखित अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित है, और यह 13 अगस्त 2021 को केवल डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।