हिंदी सिनेमा को मेजर साब, खाकी सत्याग्रह जैसी फ़िल्में देने वाली बॉलीबुड की आईकॉनिक जोड़ी अमिताभ बच्चन और अजय देवगन एक बार फ़िर से साथ काम करने वाले हैं । अजय देवगन और अमिताभ बच्चन पूरे 7 साल बाद एक दूसरे के साथ फ़िर से काम करने जा रहे हैं । रोमांचक ह्यूमन ड्रामा मेडे में अमिताभ और अजय देवगन फ़िर एक बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी ।

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन फ़िर आएंगे एक साथ
कहा जा रहा है कि अजय देवगन इस फ़िल्म में पायलट का किरदार निभाएंगे । लेकिन अभी तक अमिताभ के किरदार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है । मेकर्स ने फ़िलहाल फ़िल्म से जुड़ी हर जानकारी को गुप्त रखा है । अमिताभ और अजय के अलावा फ़िल्म की बाकी की कास्ट अभी फ़ाइनल होना बाकी है ।
इस फ़िल्म अजय देवगन फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । इतना ही नहीं इस फ़िल्म में न केवल अजय एक्टिंग करेंगे और प्रोड्यूस करेंगे, बल्कि वह इसे डायरेक्ट भी करेंगे । वैसे ये पहली बार होगा जब अभिनेता बॉलीवुड के महानायक अमिताभ को डायरेक्ट करेंगे । सूत्रों ने बताया है कि इस फ़िल्म की शूटिंग इसी दिसंबर से हैदराबाद में शुरू होगी । लेकिन उससे पहले अजय भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया की बाकी बची शूटिंग को पूरी करेंगे । इन दिनों अमिताभ भी कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं ।
तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर की अपार सफ़लता के बाद दर्शक अजय को एक बार फ़िर से दमदार रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं । वहीं अजय और अमिताभ की जोड़ी को भी दर्शकों द्दारा खूब पसंद किया गया था । ऐसे में एक बार फ़िर इतने सालों बाद इस लोकप्रिय जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए निश्चितरूप से फ़ैंस उत्साहित होंगे ।
















