बॉलीवुड हंगामा ने आपको सबसे पहले बताया था कि शाहरुख खान की कमबैक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म पठान में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी । इसके बाद हमने ही आपको बताया था कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । जहां पठान में विलेन का किरदार निभाने के लिए जॉन अब्राहम 20 करोड़ रु चार्ज कर रहे हैं वहीं अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि दीपिका पादुकोण भी इस फ़िल्म के लिए भारी-भरकम फ़ीस वसूल कर रही हैं ।

Breaking Scoop: शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म पठान के लिए यशराज ने दीपिका पादुकोण को दी 15 करोड़ रु की मुंह मांगी फीस

दीपिका पादुकोण को मिल रहे हैं 14 से 15 करोड़ रु

“आलिया भट्ट के साथ दीपिका भी आज के समय की सबसे डिमांडिंग अभिनेत्री हैं । अब क्योंकि यशराज फ़िल्म्स और शाहरुख अपनी इस फ़िल्म में दीपिका को हर सूरत में कास्ट करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने दीपिका की फ़ीस को लेकर उदारता दिखाई । दीपिका को इस फ़िल्म के लिए लगभग 14 से 15 करोड़ रु दिए जा रहे हैं । शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी कमाल दिखा चुकी है । फ़िल्म में दीपिका का किरदार उन्हीं के अनुरूप बुना गया है और वह अपने हिस्से की शूटिंग अगले साल की शुरूआत से कर देंगी ।” सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बतलाया ।

पठान का कुल बजट लगभग 200 करोड़ रुपये होगा

पठान का कुल बजट, शाहरुख की फ़ीस छोड़कर, लगभग 200 करोड़ रुपये होगा । इसलिए यह अब तक की सबसे महंगी एक्शन फ़िल्मों से एक रहेगी । “आदित्य चोपड़ा को अपनी फ़िल्मों में दिल खोलकर पैसा लगाने के लिए जाना जाता है । अपनी फ़िल्म को इंटरनेशनल टच देने के लिए वह पैसे को लेकर कोई समझौता नहीं करते हैं । एक्शन से लेकर कास्टिंग, तक वह हर जगह दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं । इसलिए पठान में भी जॉन और दीपिका द्दारा मांगी जाने वाली फ़ीस पर वह तुरंत राजी हो गए । यह यशराज फ़िल्म्स की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्म में से एक है । इसके अलावा वह शाहरुख की कमबैक फ़िल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते ।”

पठान की बात करें तो, मेकर्स इसे अगली 2021 की दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं । लेकिन इस पर आखिरी फ़ैसला आने वाले महीनों में फ़ाइनल तौर पर लिया जाएगा ।