
यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर कौन बुला रहा है ? निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य निश्चित तौर पर नहीं । खबरों की सुगबुगाहट इस बात पर जोर देती है कि आमिर खान ने आगंतुकों की आवाजाही पर व्यक्तिगत रूप से एक्शन ले लिया है और आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
जानकार सूत्र कहते हैं कि, 'ये तब हुआ जब सेट से अमिताभ बच्चन का लुक लीक हो गया था । आमिर खान बहुत अपसेट हो गए थे । उन्हें इस बात का आश्चर्य हुआ कि अआहिर ये हुआ कैसे । आगे ऐसा न हो और फ़िल्म से कुछ भी लीक न हो इससे बचने के लिए आमिर ने फिल्म के सेट पर सभी आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है ।"
व्यावहारिक रूप से, इसका मतलब यह है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के दौरान कोई भी कलाकारों और तकनीशियनों से नहीं मिल सकता जब वह शूटिंग कर रहे हों । निंसंदेह, निर्माता आदित्य चोपड़ा को छोड़कर ।
















