
इस साल के शुरू में, काजोल ने दिलवाले के बाद अपनी अगली फिल्म, जिसे वह वह परिणीता के निर्देशक प्रदीप सरकार के साथ करने वाली हैं, की घोषणा की थी । यह फ़िल्म आनंद गांधी के लोकप्रिय गुजराती नाटक 'बेटा कागादो' [बेटा, कौआ] पर बेस्ड है, और इस फ़िल्म में काजोल सिंगल मां का किरदार निभाएंगी ।
और अब इस फ़िल्म में काजोल के किरदार से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है कि, हमने सुना है कि वह प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म जिसका नाम एला है, में एक महत्वाकांक्षी गायक का किरदार अदा करेंग़ी । हालिया खबरों के मुताबिक, काजोल बचपन से ही गायिकी को पसंद करती थी लेकिन बहुत कम उम्र में उनकी शादी कर दी जाती है जिसकी वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाती है । शादी के बाद उसका सपना दब जाता है लेकिन जब उनके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो जाती है तो वह फ़िर से अपने सपने को साकार करने का मन बनाती है । फ़िर वह अपने बेटे को अकेले बड़े करना फ़ैसला करती है और साथ ही साथ म्यूजिक के प्रति अपने सपने को भी नए सिरे से शुरू करती है, और धीरे-धीरे उसे इस क्षेत्र में सराहना मिलती है ।
एला को अजय देवगन और अभिनव शुक्ला द्वारा सह-निर्मित किया गया है, निर्माताओं अभी तक उस कलाकार की तलाश में हैं जो उनके बेटे की भूमिका को निभा सके। यह फिल्म अगले महीने से शुरू होने के लिए निर्धारित है।
















