कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा इस हफ़्ते यानी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है । साल 2022 में आई भूल भूलैया के बाद कार्तिक आर्यन की कोई फ़िल्म उतनी बॉक्स ऑफिस सक्सेस हासिल नहीं कर पाई जितनी उम्मीद थी । इस साल रिलीज़ हुई शहज़ादा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई ऐसे में कार्तिक आर्यन को सत्यप्रेम की कथा से काफ़ी उम्मीदें हैं । और कार्तिक की इन उम्मीदों को फ़ुल सपोर्ट कर रही हैं सत्यप्रेम की कथा ने एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा की एडवांस बुकिंग को मिला सॉलिड रिस्पांस ; 8 करोड़ के आस-पास रह सकता है ओपनिंग कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

सत्यप्रेम की कथा एक लव स्टोरी-फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है जिसके ट्रेलर से लेकर गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं । इसलिए फ़िल्म को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका असर सत्यप्रेम की कथा की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है । मंगलवार की सुबह तक, फिल्म ने तीन नेशनल चेन्स - पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस - में 11,000 टिकटें बेची हैं और रुझान अकेले तीन नेशनल चेन्स में 40,000 की रेंज में ओवरऑल एडवांस का संकेत देते हैं।

भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक और कियारा की हिट जोड़ी एक बार फिर सत्यप्रेम की कथा में नज़र आएगी इसलिए उम्मीद कि जा रही है की फ़िल्म का ओपनिंग कलेक्शन डबल डिजिट में हो । लेकिन एडवांस बुकिंग 8 करोड़ का संकेत दे रही है । सत्यप्रेम की कथा मूलतः एक वर्ड-ऑफ-माउथ फिल्म है और इसलिए, इसकी शुरुआत नहीं, बल्कि फ़र्स्ट सोमवार सबसे ज्यादा मायने रखेगा । यदि फिल्म सोमवार को न्यूनतम गिरावट दर्ज करने में सफल रहती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने में ज़रूर कामयाब होगी ।

सत्यप्रेम की कथा के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट इसका बजट है, जिसे नियंत्रण में रखा गया है और पहले से चल रही हलचल से पता चलता है कि दर्शकों में फ़िल्म को लेकर अच्छी रुचि है ।

बुकिंग की गति आज और कल भी जारी रहने की जरूरत है क्योंकि यही गति हमें बताएगी कि फिल्म किस दिशा में जा रही  है। लेकिन सत्यप्रेम की कथा का लक्ष्य तीनों श्रृंखलाओं में लगभग 40,000 टिकट होंगे ।