बॉलीवुड केपठानशाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की अभी पहली फ़िल्म रिलीज़ भी नहीं हुई कि उनकी दूसरी फ़िल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है । अभी कल ही ये खबर आई थी सुहाना अपनी अगली फ़िल्म में पापा शाहरुख खान के साथ नज़र आएंगी । और इस फ़िल्म को शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स (Marflix Pictures)  के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा ।  और अब पिता-बेटी शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फ़िल्म को जाने-माने फ़िल्ममेकर सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे ।

कहानी फ़ेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे शाहरुख खान और सुहाना खान की अनटाइटल्ड फ़िल्म ; डियर ज़िंदगी जैसा हो सकता है शाहरुख का किरदार

सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे शाहरुख खान और सुहाना खान की फ़िल्म

सुजॉय घोष निर्देशित इस फ़िल्म में शाहरुख का ठीक वैसा ही किरदार होगा जैसा डियर जिंदगी, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट के मेंटॉर का किरदार प्ले किया था, में था । बताया जा रहा है कि, फ़िल्म की कहानी सुहाना के किरदार के आस-पास घूमती दिखाई देगी, जिसमें शाहरुख फिलर का रोल निभाएंगे । उनका किरदार तो मूवी में अहम होगा लेकिन इसकी कहानी सुहाना के किरदार के आसपास घूमती दिखाई देगी ।

सुजॉय ने इससे पहले कहानी, कहानी 2 और बदला का निर्देशन किया था । निर्देशक के रूप में सुजॉय के लिए यह एक नई शैली होगी । स्क्रिप्ट अभी फाइनल हो रही है और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है ।

ये सुहाना की पहली फ़िल्म होगी जो थिएटर में रिलीज़ होगी । हालाँकि इससे पहले सुहाना जोया अख्तर की फ़िल्म द आर्चीज से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं लेकिन ये फ़िल्म डायरेक्ट नेटफ्लिक्स रिलीज़ हो रही है ।

यह शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद के बीच दूसरा सहयोग होगा । सूत्र ने कहा, “सिद्धार्थ आनंद एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और शाहरुख फिल्म निर्माता के साथ मिलकर फिल्म के लिए बड़े एक्शन ब्लॉक बनाने में सहयोग कर रहे हैं । विचार सर्वोत्तम संसाधनों के साथ एक समझौताहीन सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है ।