सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फ़िर से साथ काम करने की सभी खबरें एकदम सच है । संजय लीला भंसाली वास्तव में सलमान खान को निर्देशित कर रहे है । लेकिन दोनों साथ में कॉस्ट्यूम ड्रामा फ़िल्म बना रहे हैं, यह गलत है । इस बारें में सलमान खान के दोस्त ने हंसते हुए कहा कि, ''यह सच है कि भंसाली अपनी कॉस्ट्यूम ड्रामा फ़िल्म बनाने के लिए जाने जाते है । लेकिन उन्होंने सलमान को एक भी कॉस्ट्यूम ड्रामा में निर्देशित नहीं किया है । खामोशी, हम दिल दे चुके ह्सनम और सावंरिया कॉस्ट्यूम और पीरियड ड्रामा फ़िल्म नहीं थी । भंसाली और सलमान की साथ में फ़िल्म एक समकालीन प्रेम कहानी है ।”

सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की लव स्टोरी कोई कॉस्ट्यूम ड्रामा नहीं होगी

भंसाली सलमान खान के साथ काफ़ी समय से इस फ़िल्म को बनाना चाह रहे थे

कास्टिंग से ज्यादा यह कास्टिंग के पीछे का कारण है जो दिलचस्प लगता है । अगर सच कहा जाए तो, कोई भी खान, न तो शाहरुख खान और न ही सलमान में अब वो दम रही जो पहले कभी हुआ करती थी । शाहरुख खान की पिछली फ़िल्में जब हैरी मेट सेजल और जीरो बॉक्सऑफ़िस पर असफ़ल साबित हुई वहीं सलमान की पिछली फ़िल्म रेस रेसिसटरों भी बॉक्सऑफ़िस पर बुरी तरह से फ़्लॉप साबित हुई ।

लेकिन फ़िर यह तथ्य सही है जो यह महसूस करता है कि खान्स को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, और भंसाली उस तथ्य से पूरी तरह से जुड़े हुए है । उन्होंने देवदास और हम ... दिल दे चुके सनम में क्रमशः शाहरुख और सलमान दोनों के साथ काम किया है, और अद्भुत काम किया है ।

सूत्रों का कहना है कि सलमान के लिए भंसाली के दिमाग में जो स्क्रिप्ट थी वह लंबे समय से विकसित हो रही थी । उन्होंने इस विषय को केवल और केवल सलमान के साथ कल्पना की । इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद, भंसाली को कॉस्ट्यूम ड्रामा और खासकर रणवीर-दीपिका की जोड़ी से थोड़ा ब्रेक लेने की ज़रूरत है ?

यह भी पढ़ें : BREAKING! 19 साल बाद संजय लीला भंसाली अपने फ़ेवरेट स्टार सलमान खान के साथ बनाएंगे लव स्टोरी

वास्तव में वह कब तक ऐसी फ़िल्में बनाते ? भंसाली ने दीपिका-रणवीर के साथ अब तक कई तरह की पीरियड ड्रामा फ़िल्म बना ली है । इसलिए अब थोड़ा मूव होने का समय है । और सलमान-भंसाली का कॉम्बिनेशन अब भी बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचा सकता है बशर्ते उसे सही दिशा में क्रिएट किया गया हो