संजय लीला भंसाली की शर्मिन सहगल अब बॉलीवुड में आने के लिए लगभग तैयार है । मलाल नाम की फ़िल्म से शर्मिन सहगल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी । इस फ़िल्म को मंगेश हदावाले, जिसने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक खूबसूरत फ़िल्म देख सर्कस देख बनाई थी लेकिन ये फ़िल्म रिलीज न हो सकी, द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । और अब मंगेश हदावाले एक बड़े बजट की फ़िल्म निर्देशित करने जा रहे हैं जिसमें संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल का लॉंच पेड साबित होगी । मलाल को संजय लीला भंसाली द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है ।

संजय लीला भंसाली इस फ़िल्म में नयू कमर्स को लॉंच करने जा रहे हैं
फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि, ''सबसे पहली बात ये कि, वह (संजय भंसाली) भतीजी की फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए राजी हुए, इसलिए नहीं कि वह उनकी भतीजी है बल्कि इसलिए कि उन्होंने शर्मिन में एक काम करने का जुनुन देखा था । दूसरी बात ये कि वो इस फ़िल्म के साथ जावेद जाफ़री के बेटे मिज़ान को लॉंच कर रहे हैं जो शर्मिन के अपोजिट नजर आएंगे ।
शर्मिन और मिज़ान को 11 साल पहले के रणबीर कपूर-सोनम कपूर की जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है जिन्होंने भंसाली की फ़िल्म सांवरिया के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था । इतना ही नहीं मिजान और शर्मिन को पहले से ही अन्य प्रोड्यूसर्स द्दारा अपनी फ़िल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई जा रही है । और तीसरी बात ये कि, मलाल में विशिष्ट संजय लीला भंसाली फिल्म की सभी एपिक भव्यता दिखाई देगी ।"
यह भी पढ़ें : इतने सालों बाद सलमान खान ने दिया संजय लीला भंसाली के साथ फ़िल्म करने का संकेत, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ
अपनी फ़िल्म के साथ न्यू कमर्स को लॉंच करने वाली भंसाली प्रोडक्शन की ये पहली फ़िल्म होगी । इसके बाद पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल को लॉंच किया जाएगा । पूनम ढिल्लन की बेस्ट फ़्रेंड पद्मनी कोल्हापुरी का बेटा प्रियांक शर्मा भी भंसाली के तहत लॉंच होने की संभावना जताई जा रही है ।
















