slbfeature2

संजय लीला भंसाली, जो हमेशा से ही वेग, शैली और भव्यता से सजी शानदार फ़िल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं । जैसा की हम सभी जानते हैं कि संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगमी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मवती, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, की शूटिंग में व्यस्त हैं ।

यदि खबरों की मानें तो, संजय लीला भंसाली अपनी भतीजी (बेला सहगल की बेटी) को फ़िल्म में लॉंच करेंगे जिसे कथितौर पर मंगेश हाडवाले द्दारा निर्देशित किया जाएगा । खबर है कि, यह फ़िल्म असल जिंदगी की घटना पर आधारित होगी और इस फ़िल्म की शुरूआत अगले साल के अंत में होगी । भंसाली की भतीजी की डेब्यू फ़िल्म होने के अलावा यह फ़िल्म जावेद जाफ़री के बेटे मिज़ान के लिए भी एक लॉंचिंग पेड का काम करेगी यानी इसी फ़िल्म से मिजान के बॉलीवुड करियर की शुरूआत होगी ।