9 मार्च को जब खबर आई कि फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव हो गए गए हैं तो हर कोई चिंतिंत हो गया । लेकिन अब राहत की बात ये है कि संजय लीला भंसाली की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है । भंसाली भले ही कोरोना मुक्त हो गए हैं लेकिन वह अभी फ़िलहाल गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग फ़िर से शुरू नहीं करेंगे । बता दें कि संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग भी रोक दी गई है ।

संजय लीला भंसाली हुए कोरोना मुक्त, लेकिन इस वजह से अभी शुरू नहीं करेंगे गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग

संजय लीला भंसाली हुए कोरोना मुक्त

भंसली अभी क्वारंटीन ही रहेंगे और अपने 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड को पूरा करेंगे । इसके बाद ही भंसाली फ़िर से काम शुरू करेंगे । कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भंसाली अपना क्वारंटीन पीरियड अपने घर के बजाए ऑफ़िस में पूरा कर रहे हैं ।

भंसाली से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, “भंसाली तब तक अपने घर और काम पर लौटना नहीं चाहते जब तक कि उनका 14 दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड पूरा नहीं हो जाता । इससे पहले वह अभी मां तक से भी नहीं मिलेंगे । लेकिन वह अपनी मां को अपने ऑफ़िस की बालकनी से देख जरूर सकते हैं क्योंकि उनका ऑफ़िस और घर करीब-करीब है । भंसाली जहां अपने ऑफ़िस में अपना अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं वहीं उनकी मां उनके घर पर हैं ।”