सलमान खान - कैटरीना कैफ अभिनीत, टाइगर जिंदा है, जो कि जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली है, इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है । जहां एक तरफ़ फ़िल्म के मेकर्स इस फ़िल्म, जो कि पहले रिलीज हुई फ़िल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है, की सफ़लता के लिए हर संभंव प्रयास कर रहे है, वहीं स्थानीय राजनीतिक दल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म पर आपत्ति जताई है । राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने टाइगर जिंदा है के रिलीज पैटर्न पर आपत्ती जताई है । उनका कहना है कि वे टाइगर जिंदा है को थिएटर में रिलीज नहीं होने देंगे यदि मराठी फ़िल्म को उसके बराबर स्क्रीन स्पेस नहीं मिला तो ।

खबरों के मुताबिक, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सिनेमा हॉल मालिकों को एक पत्र लिखा है, और उन्हें चेतावनी दी है कि यदि मराठी फ़िल्म देवा-एक अतरंगी, जो संयोग से सलमान की फ़िल्म टाइगर जिंदा है, की रिलीज डेट यानी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, को प्राइम टाइम शोज नहीं दिए गए तो वे टाइगर जिंदा है को भी थिएटर में नहीं लगने देंगे । अगर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मराठी फिल्मों के खर्चे पर स्क्रीन स्पेस लेती है तो हम इसका विरोध करेंगे । इस मुद्दे पर आगे बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि बड़े बजट की फ़िल्म के बड़े स्तर पर रिलीज के कारण क्षेत्रीय फिल्मों की रिलीज को नुकसान नहीं उठाना चाहिए और क्षेत्रीय फिल्मों (मराठी फिल्मों) को भी थिएटर में प्राइम टाइम स्लॉट देना चाहिए ।

बहरहाल अभी तक ये मामला सुलझा नहीं वहीं हम आपको बता दें कि, मराठी फ़िल्म देवा-एक अतरंगी का निर्देशन मुरली नलप्पा द्दारा किया गया है और इस फ़िल्म में अंकुश चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं । इसके अलावा तेजस्विनी पंडित, स्पृहा जोशी और पैडी कांबले भी नजर आएंगे । वहीं दूसरी तरफ़, अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अहम भूमिका में नजर आएंगे ।