
सलमान खान बहुत व्यस्त आदमी है । एक फ़िल्म खत्म होते ही दूसरी फ़िल्म की शूटिंग शुरु कर देते है और जरा भी ब्रेक नहीं लेते हैं । इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग के सिलसिले में दुबई में है । अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर सलमान खान दुबई में अपनी फ़िल्म ट्यूबलाइट का नया गाना लॉंच करेंगे ।
बड़ी तादाद में प्रशंसकों के बीच सलमान खान दुबई में 16 मई को ट्यूबलाइट का नया गाना 'द रेडियो' लॉंच करेंगे और इसके लिए दुबई पूरी तरह से तैयार है । इसके पहले, फ़िल्म के टीजर लॉंच के दौरन भी बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे । दर्शकों के सामने इसके टीजर को लॉंच करने से पहले कुछ प्रशंसकों को फ़िल्म की टीजर लॉंच पर बुलया गया था ।
जहां तक फ़िल्म के गाने 'द रेडियो' का सवाल है, 1960 के दशक के दिमाग को ध्यान में रखते हुए इस गाने को उत्तर भारत में सुंदर प्राकृतिक स्थानों के बीच फ़िल्माया गया है । शूटिंग के बाद, फ़िल्म की टीम ऐसी जगह ढूंढने के लिए गई थी जिसे निर्देशक कबीर खान गाने में दिखलाना चाहते थे । क्योंकि उन्हें ऐसा कोई स्थान नहीं मिला, इसलिए उन्होंने इसे मुंबई के फ़िल्मसिटी में ही पुनर्गठन किया । यह गाना 1000 से अधिक बैकग्राउंड डांसर के साथ शूट किया गया ।
'द रेडियो' ट्यूबलाइट का पहला गाना है जो एक जश्न मनाने वाला गीत है और दर्शकों को 60 के दशक का अनुभव महसूस करता है । कबीर खान ने सलमान खान के साथ 200 डांसर्स और करीब 800 जूनियर को गाने का हिस्सा बनने का आयोजन किया । दुबई को सलमान खान की उपस्थिती में ये गाना देखने को मिलेगा । यह गाना 16 मई को दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा ।
ट्यूबलाइट में चीनी अभिनेत्री झु झु और सोहेल खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















