स्टारडम के परे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री का फ़रिश्ता कहा जाए तो गलत नहीं होगा । कुछ दिन पहले रजनीकांत अपनी अगली साउथ की फ़िल्म के लिए एक अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे और अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है और उन्होंने अपनी फ़िल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को चुन लिया है ।

अपने प्रशंसकों के साथ मीट एंड ग्रीट सेशन, जो लगभग एक दशक के बाद आयोजिय किया गया था, के दौरान हमें इस बारें में खुद रजनीकांत द्दारा कई सारी जानकारी प्राप्त हुई । हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, रजनीकांत ने खुद इस खबर की पुष्टी की कि उनकी आगामी फ़िल्म फ़िल्ममेकर पा रंजीत के साथ है और उसमें उनकी लव इंटरेस्ट का किरदार अदा करेंगी हुमा कुरैशी ।

जब से इस फ़िल्म का ऐलान किया गया तब से यह फ़िल्म ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण समेत कई बड़ी अभिनेत्रियों को लेने के कारण सुर्खियों में बनी हुई थी । हमने सुना है कि फ़िल्ममेकर्स इस फ़िल्म के लिए एक दमदार प्रदर्शन उन्मुख अभिनेत्री की तलाश में थे जो इस किरदार में जंचे और इस पर पूरी तरह से हुमा कुरैशी खरी उतरी । जाहिर तौर पर हुमा अपने किरदार के लिए जल्द ही तैयारियां शुरू करेंगी अभी और इससे ज्यादा इस बारें में खुलासा नहीं हुआ है ।

इस फ़िल्म को रजनीकांत के दामाद और लोकप्रिय अभिनेता धनुष द्दारा प्रोड्यूस्ड किया जाएगा । इस फ़िल्म की शूटिंग 28 मई को मुंबई में शुरू हो जाएगी ।

हुमा कुरैशी, जो इस साल गुरिंदर चढ्ढा के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं< इस फ़िल्म के साथ तमिल फ़िल्मों में भी अपना डेब्यू करेंगी ।