
अन्य लाखों लोगों की तरह, बैंगलुरु गर्ल निधी अग्रवाल भी अपने बड़े बॉलीवुड सपनों को लेकर मुंबई आईं । निधी का एक बॉलीवुड अभिनेत्री बनने का सपना पूरा हो भी गया जब उन्हें टाइगर श्रॉफ़ के अपोजिट फ़िल्म मुन्ना माइकल के लिए साइन किया गया । बस अभी-अभी निधी के सपनों ने उड़ान भरी ही थी कि एक समस्या उनके सामने आ खड़ी हुई । और उनके सामने ये समस्या उनके अभिनेत्री होने और सिंगल स्टेटस की वजह से आई ।
बॉलीवुड से गर्मजोशी से स्वागत प्राप्त करने के बाद, निधि के सामने परेशानी आई एक घर की, जो उन्हें उनके सिंगल स्टेटस की वजह से आसानी से मिल नहीं पा रहा है । दरअसल हुआ यूं कि जिस घर में वह रह रही हैं अचानक उन्हें उस घर से निकल जाने के लिए कहा । वह इस घर में अपनी कॉलेज फ़्रेंड, जो बांद्रा में रहती हैं के साथ रहती थी । ऐसा लगता है कि सोसायटी को उनके अभिनेत्री होने से ऐतराज है इसलिए उनसे घर से जाने के लिए कहा गया ।
"मैं लगभग छह महीने तक अपने दोस्त के साथ रह रही थी । अब, एक नई जगह के लिए तलाश, एक असंभव काम लगती है," सूत्रों ने खुलासा किया कि, सोसाइटी बोर्ड आम तौर पर उभरते हुए कलाकारों को फ्लैट्स देने से कतराते हैं, निधि को नया अपार्टमेंट ढूंढने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है ।
"क्योंकि मैं सिंगल हूं और एक अभिनेत्री हूं, मुझे घर देने इनकार कर दिया गया । अब तक, यह सबसे बड़ी बाधा है जिसका मैंने यहां सामना किया ।", निधी ने कहा ।
निधी फ़िल्म मुन्ना माइकल से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है । इस फ़िल्म को सब्बीर खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । इस डांस म्यूजिकल फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















