सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर आज, 27 दिसंबर को उनकी मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ होने वाला था। हालांकि, यह रिलीज़ टाल दी गई है। यह फैसला 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते लिया गया है। एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीज़र अब 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा। इस बात को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल X अकाउंट पर कन्फर्म किया गया है।

सिकंदर टीज़र रिलीज़ पोस्टपोन
स्टेटमेंट में कहा गया है, “हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनज़र, हमें खेद है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ को स्थगित किया गया है। अब यह 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ किया जाएगा।”
साजिद नाडियाडवाला की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है, जो बेहद शानदार और यादगार है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड 'सिकंदर' एक ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति होने का वादा करती है, जो एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का बेहतरीन मिश्रण दिखाएगी। इस दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर के लिए काउंटडाउन ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है!
In light of the passing of our esteemed former Prime Minister Manmohan Singh Ji, we regret to announce that the release of the Sikandar teaser has been postponed to 28th December 11:07 AM. Our thoughts are with the nation during this time of mourning. Thank you for understanding.…
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) December 27, 2024
सिकंदर के सफर के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
















