इंतजार आखिरकार खत्म हो गया! सलमान खान स्टारर सिकंदर का पहला लुक सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का फर्स्ट पोस्टर जारी कर दिया गया है, और यह सच में शानदार है। ए.आर. मुरुगडोस, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में सलमान खान को एक नए और अलग अवतार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

144e16a6-2899-44a5-b4db-a4c15e383674

सिकंदर से सलमान खान का फ़र्स्ट लुक

पोस्टर में सलमान खान एक ताकतवर और मिस्ट्री से भरे पोज़ में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक शानदार और रोमांचक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस की झलक दिखाता है। सिकंदर का यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, और फैंस बड़े पर्दे पर मेगास्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पोस्टर में सलमान खान की दमदार मौजूदगी सिकंदर के अनस्टॉपेबल किरदार को दिखा रहा है, जो दर्शकों को सरप्राइस करते हुए अपनी तरफ खींचने के लिए तैयार है। सिकंदर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' के बाद आने वाली पहली फिल्म है, जो साजिद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म भी थी।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड, 'सिकंदर' एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगा। कहा जा सकता है कि इस कैची फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन अब ऑफिशियल तौर से शुरू हो गया है!