सलमान खान, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं साथ ही साथ दबंग 3 की शूटिंग भी कर रहे है । बता दें कि दबंग 3 का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है । और हमारे पास दबंग 3 के बारें में एक लेटेस्ट अपडेट ये है कि, इस फ़िल्म में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को सलमान खान की मां के किरदार नैनी देवी के रूप में कास्ट किया गया है । दबंग 3 में डिंपल कपाड़िया का काफ़ी अहम रोल होगा । इससे पहले दबंग की दोनों किश्तों दबंग और दबंग 2 में भी डिंपल नजर आ चुकी हैं लेकिन बेहद छोटे रोल के साथ । लेकिन इस बार डिंपल के फ़ैंस उनके रोल से जरा भी निराश नहीं होंगे । क्योंकि दबंग 3 में डिंपल का रोल काफ़ी अहम और बड़ा होगा ।

सलमान खान की मां के रूप में नजर आएंगी डिंपल कपाड़िया
दिलचस्प बात ये है कि, दबंग 3 में सलमान की मां के किरदार नैनी देवी के रूप में नजर आने वाली डिंपल को हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन द्वारा अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म तेनेट के लिए कास्ट किया गया है । यह डिंपल के फ़ैंस के लिए काफ़ी बड़ी बात है ।
यह भी पढ़ें : दबंग 3 का रोमांचक क्लाइमैक्स हो गया लीक, सलमान खान और सुदीप में होगी शर्टलैस फ़ाइट
दबंग 3 की बात करें तो, इस फ़िल्म में सलमान एक बार फ़िर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे । वहीं इस फ़िल्म में सलमान का सामना साउथ सुपर स्टार सुदीप, जो फ़िल्म में विलेन बने है, के साथ होगा । यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















