सलमान खान को दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण को मारने के जुर्म में कल जोधपुर कोर्ट में मुख्य आरोपी साबित करते हुए 5, साल की सजा सुनाई गई । जैसे ही सलमान खान को सजा का ऐलान हुआ उनके वकील ने जमानत के लिए अर्जी दे दी । चूंकि फ़ैंसला कल दोपहर को आया इसलिए सलमान खान को कल रात जोधपुर सेंट्रल जेल में गुजारनी पड़ी । आज उनकी जमानत के लिए जोधपुर ट्रायल कोर्ट में सुनवाई थी जिस पर अब फ़ैसला आ गया है । और कोर्ट ने इस मामले में अपना फ़ैसला कल तक सुरक्षित रखा है । इसका मतलब है कि आज रात भी सलमान को जेल में ही गुजरानी होगी ।

सलमान खान की जमानत अर्जी कल तक के लिए स्थगित
कैदी नंबर 106, के रूप में रात बिताने के बाद लगता है सलमान को 20, साल पुराने काले हिरण के शिकार करने के जुर्म में एक रात और जेल में गुजारनी होगी । खबरों के मुताबिक, जोधपुर सेशन कोर्ट में सलमान के वकील ने जमानत के लिए 51 पन्नों की याचिका दायर की । 54 दलीलों के साथ सलमान के वकील महेश बोहरा ने कोर्ट में जमानत की मांग की है ।
जैसे ही सलमान के वकील ने जमानत मांगी, सरकारी वकील पोखर राम बिश्नोई ने सलमान खान को जमानत दिए जाने का विरोध किया और सीधे कोर्ट ने मांग की है कि ट्रायल कोर्ट में इस केस संबंधित जितने में रिकॉर्ड हैं उन्हें इस कोर्ट में लाया जाए । जैसे ही बिश्नोई ने यह कहा, कोर्ट ने कुछ देर में इसकी इजाजत दे दी और मामला कल तक के लिए टल गया । कोर्ट ने रिकॉर्ड मंगवाए हैं और अब कल इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है ।
फ़िलहाल जमानत के लिए अपील की है
केस की बात करें तो, रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान के कानूनी वकील ने इस फैसले को चुनौती देने वाले 51 पेज की याचिका दायर की हैं । हालांकि, अभिनेता के वकील ने पुष्टि की है कि उन्होंने फ़िल्महाल जेल की अवधि को चुनौती नहीं दी है, लेकिन आज की बहस में उन्होंने सिर्फ़ जमानत के लिए अपील की है । यदि ट्रायल कोर्ट ने चिंकारा मामले में उनकी अपील पर विचार किया तो वे जेल की अवधि को भी चुनौती देने पर विचार करेंगे ।
यह भी पढ़ें : जेल के खाने को इंकार कर सलमान खान ने खाया आसाराम बापू का स्पेशल खाना ?
इतना ही नहीं, खबरे तो ये भी आ रही है कि सलमान के वकील महेश बोहराको बीती रात धमकी भरे कॉल आए । बोहरा ने आरोप लगाया कि ये कॉल दुबई और ऑस्ट्रेलिया से कराए गए, जिसे कथित तौर पर रवि पुजारी गिरोह द्वारा किया गया था । इन धमकी भरे कॉल में उन्हें इस केस को छोड़ देने की धमकी दी गई ।
















