बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस खास दिन को सलमान खान ने अपने करीबी दोस्तों और फ़ैमिली के साथ सेलिब्रेट किया । सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी आयोजित की जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए । दिलचस्प बात ये है कि सलमान को अपनी बर्थडे पर कई बेशकीमती गिफ़्ट्स भी मिले ।

सलमान खान को मिले करोड़ों के बर्थडे गिफ़्ट
खबरों की मानें तो, सलमान को अपने माता-पिता की ओर से 12 से 13 करोड़ रुपये का जुहू में एक अपार्टमेंट गिफ्ट मिला । वहीं भाई अरबाज खान और सोहेल खान की ओर से क्रमशः 23-25 लाख रु की BMW S 1000 RR और 2-3 करोड़ कीमत की Audi RS Q8 गिफ़्ट मिली । इसके अलावा बहन अर्पिता ने उन्हें 15 -17 लाख रुपये की रोलेक्स की घड़ी गिफ़्ट की और जीजा आयुष शर्मा, जो उनके साथ अंतिम- द फ़ाइनल ट्रूथ में नजर आए, ने 75000 रुपये की सोने की चेन गिफ्ट की ।
वहीं सलमान के फ़िल्मी दोस्तों की बात करें तो कैटरीना कैफ़ ने उन्हें 2 से 3 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट गिफ्ट किया । वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने 12 लाख रुपये की चोपर्ड ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की और शिल्पा शेट्टी ने करीब 17 लाख रुपये का डायमंड ब्रैसलेट गिफ्ट किया । संजय दत्त ने सलमान को करीब 7-8 लाख रुपये का डायमंड ब्रैसलेट गिफ्ट किया और अनिल कपूर ने 29 लाख रुपये की लेदर जैकेट तोहफे में दी है ।
नो एंट्री 2 और बजरंगी भाईजान का सीक्वल
वर्क फ़्रंट की बात करें तो सलमान ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी आगामी फ़िल्मों पर भी मुहर लगाई । सलमान ने नो एंट्री 2 को कंफ़र्म किया । सलमान ने कहा कि नो एंट्री 2 पर काम चल रहा है । सलमान ने यह भी कन्फर्म किया कि वह टाइगर 3 के बाद नो एंट्री का सीक्वल शुरू करेंगे । अनीस बज्मी की नो एंट्री 2 में एक बार फ़िर सलमान ने अपने कॉमेडी शैली में उतरने की बात की ।
इसके अलावा सलमान ने बजरंगी भाईजान के सीक्वल का नाम भी अनाउंस किया । जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ काम करने जा रहे हैं । इस पर सलमान ने कहा नहीं मैं उनके पिता के वी विजेंद्र प्रसाद के साथ काम करने जा रहा हूं । वह अभी बजरंगी भाईजान के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं । सलमान ने बताया कि केवी विजयेंद्र प्रसाद ने सीक्वल का नाम पवन पुत्र भाईजान रखा है ।
















