
बॉलीवुड इन दिनों जी सिने अवॉर्ड्स की तैयारियों में जुटा हुआ है और हमने सुना है कि अवॉर्ड्स शो की ये शाम और भी रंगीन होने वाली है क्योंकि इसमें कई सारे बेहतरीन कलाकार परफ़ोर्म करने वाले हैं ।
परफ़ोर्म करने वाले कलाकारों की श्रृंखला में, कथित तौर पर, सबसे बड़ा आकर्षण होने वाले हैं बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान, इस इस अवॉर्ड शो में अपनी परफ़ोरमेंस देंगे । हालांकि इस बारें में सभी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं लेकिन हमें पता चला है कि इस शो में काफ़ी बड़ा धमाल होने वाला है । दर्शकों को इस शो में बद्रीनाथ की दुल्हनिया को एक साथ परफ़ोर्म करते हुए देखा जाएगा । इस शो में वरुण और आलिया साथ में कुछ एक्ट भी करते हुए नजर आएंगे ।
गौरतलब है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं दूसरी तरफ़ सलमान खान की इस साल ट्यूबलाइट और टाइगर जिंदा है फ़िल्में रिलीज होंगी । इसी के साथ वरुण जुड़वा 2 में डबल रोल में नजर आएंगे ।
















