
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक पर फ़िल्म बनाने का चलन सा हो गया है । करीब-करीब हर बायोपिक फ़िल्म को दर्शकों ने खूब सराहा । और अब इसी कड़ी में एक और बायोपिक फ़िल्म आने वाली है जिसका नाम है पूर्णा । फ़िल्म अभिनेता से निर्देशक बने राहुल बोस की फिल्म ‘पूर्णा’ , तेलंगाना की एक ऐसी लड़की मालावत पूर्णा, की कहानी है जिसने महज13 वर्ष की उम्र में ही 25 मई 2014 को दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट ऐवरस्ट फतह किया था । अब सुनने में आया है कि लड़कियों की जज्बे की इस कहानी को प्रमोट करेगी इंडिगो एयरलाइन ।
इन दिनों राहुल बोस अपनी फिल्म 'पूर्णा' को प्रमोट करने में लगे हुए हैं । इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बजट एयरलाइन इंडिगो से हाथ मिलाया है । इस टाई-अप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यात्रियों को ले जाने वाली इंडिगो की बसों पर पोस्टर लगाए जाएंगे । आपको बता दें कि पिछली बार ऐसा ही सहयोग एयरएशिया ने रजनीकांत की फ़िल्म कबाली के साथ किया था ।
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए राहुल बोस, जो की फिल्म पूर्णा के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है उन्होंने कहा ," इंडिगो के साथ साझेदारी करना एक बहुत अच्छा निर्णय था क्योंकि यह एक ऐसी कंपनी है जो की हमेशा से ही महिलाओं के विकास से जुडी हुई हैं । में आशा करता हूँ की यह साझेदारी उम्र भर की दोस्ती में तब्दील हो जाए ।
![]()
इसके बारे में आदित्य घोष, इंडिगो के प्रेसिडेंट और डायरेक्टर ने कहा ,"यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है की हम ऐसे फिल्म के साथ जुड़े है जो की एक लड़की की मुश्किल लेकिन प्रेरणादायक कहानी को बता रही हैं । उस लड़की के पक्के इरादे, खुद पर सयंम और फिटनेस की कहानी सबके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं । में राहुल को इस फिल्म को बनाने के लिए मुबारकबाद देता हूँ और मुझे पूरी आशा है की इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा । पूर्णा फिल्म के साथ हमारी साझेदारी काफी वास्तविक है क्योंकि हम इसी बात में विश्वास रखते है – #GirlPower and #FitToFly महिलाओं के विकास के लिए काम करो और उन्हें अच्छी से अच्छी अवसर प्रदान करो जिस से वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके ।"
फिल्म पूर्णा की कहानी एक लड़की पूर्णा मालावत की कहानी है जो की तेलंगाना राज्य के ‘पकल’ गाँव
की है और जिसने साल 2014 में मात्र 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फ़तह कर लिया था । तमाम मुश्किलों को पार कर वो माउण्ट एवरेस्ट पर अपनी जीत का परचम लहराती है । और सबसे कम उम्र की पर्वतारोही का खिताब भी अपने नाम कर लेती है । यह फ़िल्म लड़कियों के विकास, जेंडर इक्वलिटी, उनकी पढाई सबको दर्शाती है और यह बताती है की अगर कोई बच्चा किसी चीज को ठान ले तो वह अपने साहस, लगन और कड़े परिश्रम से मुश्किल से मुश्किल चुनौती को पार कर सकती हैं । आपको बता दें कि ये फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
















