गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म से अपना कमबैक करने वाले अभिनेता सनी देओल के पास फ़िल्मों की लाइन लग गई है । इन दिनों सनी देओल अपनी अगली फ़िल्म सफ़र की शूटिंग कर रहे हैं । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट खबर सुनने में आ रही है कि सनी देओल की सफ़र में सलमान खान का भी एक छोटा सा कैमियो होगा ।

सनी देओल के साथ सलमान खान
खबरों की मानें तो, सलमान सफ़र में अपने कैमियो के लिए 12 और 13 जनवरी से मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूटिंग करेंगे । इस दौरान सनी भी सलमान के साथ शूट करेंगे । यह दो दिन का शूट होगा । सलमान पहले ही इसके लिए कमिटमेंट कर चुके हैं और फिल्म में अपना ही किरदार निभाते नजर आएंगे । सनी की फिल्म सफर में सलमान का कैमियो, सनी के साथ अपनी दोस्ती जाहिर करने वाला जेस्चर है ।
खास बात यह है कि सलमान और सनी करीब पांच साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देंगे । दोनों ने सबसे पहले साथ में फ़िल्म जीत में काम किया था ।
सनी की अन्य फ़िल्मों की बात करें तो, सफर के अलावा सनी बॉर्डर 2, बाप और आमिर खान प्रोडक्शन की लाहौर 1947 में नज़र आने वाले हैं ।
















