
दीपिका पादुकोण, जो इन दिनों अपनी हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स के सिलसिले में अमेरिका में है, मार्च महीने के अंत में पद्मावती फ़िल्म की शूटिंग फ़िर से शुरू करेंगी और इस दौरान वो वास्तव में कुछ मुश्किल सीन को परफ़ोर्म करेंगी ।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, "पद्मावती की आगामी शूटिंग में दीपिका के युद्द के सीन इतने खतरनाक होंगे कि वो उन्हें पर्दे पर स्टंट के एक नए स्तर पर ले जाएंगे । वह एक भयानक युद्द में एक योद्धा के रूप में हिस्सा लेंगी ।"
संयोग से, दीपिका पादुकोण के ये युद्द के सीन 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' जिसमें तमिल-तेलुगू अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भयंकर युद्ध करती हुईं नजर आएंगी, के 7 महीने के बाद स्क्रीन पर आएंगे ।
सूत्रों के मुताबिक, "पद्मावती में दीपिका के युद्द के सीन को 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' में दिखाए गए खतरनाक स्टंट से और भी अधिक जटिल और परिष्कृत करना होगा ।
















