सलमान खान के पास कई बड़ी फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । रिएल्टी शो बिग बॉस 12, को खत्म करने के बाद सलमान एक बार फ़िर अपनी आगामी फ़िल्म भारत की शूटिंग पूरी करने में जुट गए है । भारत अब अपने आखिरी पड़ाव पर है । वहीं अब खबर आ रही है कि सलमान खान इसके बाद अपनी हिट फ़्रैंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त, दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे । इस खबर की पुष्टि खुद दबंग 3 के प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने की है । अरबाज खान ने बताया कि सलमान अभिनीत आगामी फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी ।

भारत के बाद 'चुलबुल पांडे' सलमान खान  दबंग 3 की शूटिंग में हो जाएंगे बिजी, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

 

सलमान खान एक बार दबंग 3 में चुलबुल पांडे के किरदार में दिखाई देंगे

अरबाज खान ने कहा कि, दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी । हालांकि अभी तक वे लोकेशन पर विचार कर रहे है लेकिन ये जल्द ही फ़ाइनल कर ली जाएगी । बता दें कि दबंग 3 के साथ एक बार सलमान का क्विर्की पुलिस अफ़सर, चुलबुल पांडे का अवतार देखने को मिलेगा । प्रभु देवा दबंग 3 को निर्देशित करेंगे ।

जैसा की ज्ञात तथ्य है कि प्रभु देवा और सलमान इससे पहले एक एक्शन फ़िल्म, वॉंटेड में साथ काम कर चुके है ।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : दबंग़ 3 के साथ सलमान खान लेंगे ॠतिक रोशन से टक्कर ?

दबंग 3, में एक बार फ़िर सोनाक्षी सिन्हा सलमान के अपोजिट नजर आएंगी । दंगब फ़्रैंचाइजी की पहली किश्त में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया और महेश मांजरेकर नजर आए थे ।