पिछले कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग में देरी होने की अफ़वाहें जोर पकड़ रही थीं । लेकिन ये महज अफ़वाहें साबित हुईं क्योंकि अब ये कन्फ़र्म हो गया है कि सलमान खान और आलिया भट्ट अभिनीत इंशाअल्ला की शूटिंग 21 अगस्त से शुरु होने जा रही है ।

इंशाअल्लाह की शूटिंग अपने तय समय पर ही हो रही है
फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “मीडिया के कुछ महकमों से पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि इंशाअल्लाह की शूटिंग में देरी सलमान की दबंग़ 3 की वजह से हो रही है । यह सब बकवास है । फ़िल्म की शूटिंग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त से शुरू हो रही है ।”
भंसाली प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र के अनुसार, “सलमान और आलिया फ़िल्म के सिलसिले में कई मर्तबा मिल चुके हैं । दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं ।”
यह भी पढ़ें : Inshallah: इस शहर से शुरू होगी सलमान खान और आलिया भट्ट की प्यारी सी लव स्टोरी
आलिया को सलमान के साथ फ़िल्म शुरू करने में थोड़ा आंशका थी कि वह जब सलमान के सामने जाएंगी तो कैसे रिएक्ट करेंगी । कहीं उनके हाव-भाव एक फ़ैन गर्ल जैसे न हो जाए । लेकिन आलिया ने खुद को संभालते हुए इस पल का सामना करने के लिए आखिरकार तैयार कर ही लिया । और अब सलमान और आलिया हिंदी सिनेमा पर एक बेहतरीन प्रेम कहानी को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
















