करण कपाड़िया, जो ब्लैंक के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए उनके जीजा अक्षय कुमार उनका भरपूर साथ दे रहे है । करण कपाड़िया दरअसल ट्विंकल खन्ना के कजिन और अक्षय कुमार के साले है इस नाते अक्षय उनके डेब्यू को दमदार बनाने के लिए उनकी डेब्यू फ़िल्म ब्लैंक में एक स्पेशल नंबर में नजर आने वाले है । करण कपाड़िया के लिए उनकी डेब्यू फ़िल्म बेहद यादगार साबित होगी और न केवल करण केलिए बल्कि फ़िल्म की टीम के लिए भी ।

करण कपाड़िया की डेब्यू फ़िल्म जल्द ही होगी रिलीज
दरअसल, फ़िल्म की शूटिंग के दौरान, एक सीन शूट हो रहा था जिसमें करण को हथकड़ी पहननी थी । इस दौरान करण के हाथों में हथकड़ी को लगा दी और जब सीन सफ़लतापूर्वक शूट हो गया उसके बाद, जब इसे खोलने की बारी आई तो चाबी न जाने कहां गुम हो गई थी । और इस वजह से करण को सेट पर दो घंटे के लिए हथकड़ी में रहना पड़ा था । फिर पूरे दो घंटे के बाद जाके क्रू को चाबी मिली और उन्हें हथकड़ियों से मुक्त किया गया ।
निर्देशक बेहजाद खंबाटा ने मजाक करते हुए कहा-“इस घटना के दौरान करण ने बहुत धैर्य से व्यवहार किया । उन्होंने हमारे बीच कोई मुश्किल नहीं पैदा की और बल्कि क्रू को शांत किया । यह वास्तव में मजेदार था जब वह पेशाब करने जाते हैं और उनके हाथो में हथकड़ी लगी होती है ।”
फिल्म में करण एक आत्मघाती हमलावर का किरदार निभा रहे हैं । जब करण से पूछा गया कि उन्होंने अपनी डेब्यू फ़िल्म के लिए ये ही किरदार क्यों चुना तो इसके जवाब में करण ने कहा कि, उनके निर्देशक बेहजाद खंबाटा, सह-लेखक प्रणव आदर्श और वो फिल्म बॉस के सेट पर मिले थे । वो सभी संपर्क में रहे और कुछ सालों बाद बेहज़ाद उनके पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आये जो उन्हें बहुत पसंद आई । उन्होंने उनकी शोर्ट फिल्म (क्रेसेंडो) देखी थी जो कांस फिल्म फेस्टिवल में गयी थी और फ़िर उन्होंने सोचा कि वो भी अभिनय कर सकते है ।
















