बाहुबली फ़ेम प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत साहो, इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । हैरत अंगेज एक्शन से भरी यह फ़िल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी । कुछ दिनों से खबरों का बाजार गर्म था कि प्रभास की फ़िल्म साहो में सलमान खान का स्पेशल कैमियो हो सकता है । यदि ऐसा होता तो यकीनन प्रभास और सलमान खान के फ़ैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती थी कि उन्हें एक ही स्क्रीन पर अपने दोनों स्टार्स को देखने का मौका मिलता । लेकिन उन सभी फ़ैंस को लगता है ये खबर निराश कर देगी क्योंकि अब इस खबर की सच्चाई सामने आ चुकी है । और वो ये है कि सलमान खान साहो में स्पेशल कैमियो में नजर नहीं आएंगे ।

प्रभास की साहो में सलमान खान के कैमियो की असली सच्चाई अब आई सामने

सलमान खान को साहो के लिए कभी अप्रोच नहीं किया

साहो के निर्देशक सुजीत ने इस खबर को गलत बताया है कि सलमान फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं । उनके अनुसार सलमान को कभी साहो में कैमियो के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया तो फ़िर ये खबर कहां से आई, नहीं पता । बहरहाल, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी इसका पोस्ट प्रॉडक्शन चल रहा है । अब फिल्म में कुछ भी जोड़ा नहीं जाएगा ।

बता दें कि यह फिल्म भारी-भरकम बजट से बनी है जिसमें प्रभास जबर्दस्त ऐक्शन अवतार में दिखाई देंगे । फिल्म के स्टंट को हॉलिवुड के मशहूर स्टंट डायरेक्टर केनी बैट्स ने डायरेक्ट किया है ।

हैरत अंगेज एक्शन सीन से भरी साहो को हिंदी, तमिल और तेलुगु इन तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है । साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे । इस फिल्म को देश के आस-पास और बाहरी स्थानों पर फिल्माया जा रहा है ।

बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है । गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत साहो सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है । यह फ़िल्म 15 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : बाहुबली से साहो में फ़िट होने के लिए प्रभास ने अपना 7 से 8 किलों वजन ऐसे घटाया

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हुए है । यह फ़िल्म 5 जून को ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।